Aaj ka Mausam: दिल्ली से लेकर मुंबई तक बारिश को लेकर अलर्ट, पढ़ें क्या कहता है देशभर का वेदर रिपोर्ट

Aaj ka Mausam (Weather update 19 July 2025): देशभर में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिणी तटों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों के भीतर देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में स्कूलों-कॉलेज बंद करने पड़े हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, गुजरात और हरियाणा जैसे इलाकों में मध्यम बारिश की उम्मीद जताई गई है। मौसम के इस बदलाव से लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना है।

Aaj ka Mausam Weather update 19 July 2025

🔴 Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई गई है।

🔴 Mumbai weather: मुंबई में मानसून सक्रिय, आज बारिश की 90% संभावना

19 जुलाई 2025 को मुंबई में सामान्य मानसून वाला मौसम बना हुआ है। दिनभर हल्की-फुल्की बारिश के साथ आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा रहेगा। दिनभर बारिश की संभावना 90% तक बनी हुई है। अधिकतम तापमान 29.3°C और न्यूनतम तापमान 27.4°C दर्ज किया गया है। नमी का स्तर 75% तक बना हुआ है और हवा की गति 18.4 किमी/घंटा तक पहुँच रही है। आगामी सप्ताह में भी मुंबई में मानसून की रफ्तार जारी रहने की उम्मीद है।

🔴 Rain Alert In India: अगले 24 घंटों में कहां-कहां होगी भारी बारिश?

भारी से भीषण बारिश की संभावना वाले राज्य

  • मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण कोंकण और गोवा
  • तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश

हल्की से मध्यम बारिश संभव

  • झारखंड, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत

हल्की बारिश की उम्मीद

  • पश्चिम बंगाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर मध्य महाराष्ट्र

🔴 कर्नाटक में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

कर्नाटक के उडुपी और कोडागु जिलों में रेड अलर्ट जारी होने के बाद स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। उडुपी में सभी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में अवकाश घोषित किए गए हैं। कोडागु जिले के मडिकेरी, विराजपेट और सोमवरपेट में सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

🔴 केरल में चार जिलों में रेड अलर्ट

IMD ने कासरगोड, कन्नूर, कोझिकोड और वायनाड में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मलप्पुरम, त्रिशूर और पलक्कड़ में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी है।

🔴 राजस्थान में जलभराव और ऑरेंज अलर्ट

अजमेर, कोटा, और पुष्कर जैसे शहरों में सुबह से ही तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। कोटा (सांगोद) में सबसे ज्यादा 17 सेमी बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान के अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, टोंक, पाली में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, नागौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

🔴 हिमाचल में 250 सड़कें बंद, ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 21 और 23 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी है। हिमाचल के मंडी में 181 सड़कें, सिरमौर में 26 और कुल्लू में 23 सड़कें बंद की गई हैं।

🔴 मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

IMD के मुताबिक मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी एमपी और यूपी में कई स्थानों पर 21 सेमी या उससे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। उत्तराखंड में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

देश के कई हिस्सों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले कुछ दिन भारी बारिश, जलभराव और यात्रा में बाधा लेकर आ सकते हैं। रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

🔴 तेलंगाना के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने शनिवार 19 जुलाई के लिए तेलंगाना के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसमें राजधानी हैदराबाद भी शामिल है। सिद्दीपेट, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल मल्काजगिरी, विकराबाद, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी, महबूबनगर और नागरकुरनूल में बारिश को लेकर अलर्ट है। इसके साथ ही, तेलंगाना के सभी 33 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज सतही हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+