'ना बिजली आएगी, ना बिल', बिहार में नीतीश कुमार के फ्री बिजली के ऐलान पर UP के मंत्री ने कसा तंज, बढ़ाई मुसीबत
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 125 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है। सीएम नीतीश कुमार के फ्री बिजली के ऐलान पर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार ने तंज कसते हुए ऐसा बयान दिया है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार सीएम के फ्री बिजली के ऐलान पर तंज कसते हुए कहा "ना बिजली आएगी और ना बिल आएगा।" यूपी के बिजली मंत्री का ये तंज बिहार के शहरों और गांवों में भारी बिजली की कटौती को लेकर था लेकिन उन्होंने ये बयान देकर बिहार विधानसाभा चुनाव से पहले भाजपा की सहयोगी जेडीयू कोना केवल नाराज कर दिया है बल्कि उसकी मुसीबत बढ़ा दी है।

याद रहे केंद्र सरकार के साथ यूपी और बिहार दोनों ही राज्यों में नीतीश कुमार की जेडीयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ((एनडीए) का हिस्सा है। इतना ही नहीं बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव 2025 जेडीयू और भाजपा साथ लड़ने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में यूपी के ऊर्जा मंत्री का ये बयान नीतीश कुमार सरकार को ही कटघरे में खड़ा करके उनके पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।
क्या बोले यूपी के ऊर्जा मंत्री?
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने अरविंद शर्मा से मीडिया ने सवाल किया कि बिहार सरकार बिजली मुफ्त दे रही है, उत्तर प्रदेश सरकार भी क्या फ्री बिजली उपभोक्ताओं को देगी? इस पर यूपी के ऊर्जी मंत्री ने जवाब दिया कि "जब बिहार में बिजली आएगी, तभी तो बिल आएगा। ना वहां बिजली आएगी और ना ही बिल आएगा।"
नीतीश ने बिहार की जनता को दी फ्री बिजली की सौगात
जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले ऐलान किया गया है कि बिहार के उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। नीतीश कुमार ने कहा सरकार का ये फैसला 1 अगस्त 2025 से प्रभाव हो जाएगा। ये ऐलान घरों में सप्लाई की जाने वाले उपभोक्ताओं के लिए है जिससे 1. 67 करोड़ परिवारों को इस फ्री बिजली का लाभ मिलेगा। चुनाव के चंद महीने पहले ही बिहार सीएम ने ये सौगात प्रदेश वासियों को दी है, इसलिए माना जा रहा है कि इससे जेडीयू को चुनाव में लाभ होगा लेकिन यूपी के ऊर्जा मंत्री का ये बयान नीतीश सरकार के बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications