पश्चिम बंगाल में छिपे थे चंदन मिश्रा के कातिल, STF और पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandan Mishra Murder Case: पटना में चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना पुलिस और एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम ने शेरू सिंह गैंग के शूटरों को वेस्ट बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, बिहार पुलिस ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी के दौरान पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या से जुड़े पांच से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

chandan mishra case

इलाज के लिए पैरोल पर बाहर था चंदन मिश्रा
चंदन मिश्रा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इलाज के लिए पैरोल पर बाहर था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तभी पांच हथियारबंद लोगों ने हाई सिक्योरिटी वाले अस्पताल में घुसकर दिनदहाड़े उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

गिरफ्तार लोगों से पुलिस की पूछताछ जारी
सूत्रों ने सीएनएन-न्यूज़18 को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच के लिए उन्हें पटना लाने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, सूत्रों ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी रहने के कारण गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ सकती है।

पुलिस ने की शूटरों की पहचान
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, पुलिस ने कथित तौर पर कई शूटरों की पहचान की है, जिनके इस मामले से जुड़े होने की आशंका है। इनमें तौसीफ उर्फ बादशाह, बलवंत, अभिषेक, मन्नू सिंह, नीलेश, सूर्यमान और नीशू शामिल हैं।

मामले की जांच अभी जारी
पश्चिम बंगाल में संदिग्धों के छिपे होने की जानकारी सामने आने पर बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में एक विशेष टीम को भेजा गया। हाई-प्रोफाइल गोलीबारी मामले की जांच अभी भी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+