Aaj Ka Mausam: एमपी-यूपी का चढ़ेगा पारा, असम-सिक्किम में रेन अलर्ट, क्या है दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam 5 March 2026 Thursday: मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, होली के बाद आज कई राज्यों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि हिमालय क्षेत्र में एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना दिख रही है जिसकी वजह से आने वाले दो -तीन दिनों में मौसम में परिवर्तन होगा।
आज से यूपी-एमपी में गर्मी बढ़ेगी जबकि मौसम विभाग ने देश के 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है और ये राज्य हैं उत्तराखंड, असम, सिक्किम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर। आईएमडी ने कहा है कि जिस वक्त बरसात होगी उस वक्त तेज हवाएं भी चलेंगी।

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज मौसम ड्राई रहेगा,बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है । दिन के तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो 34 डिग्री डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जा सकता है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 285 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -275 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -284 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 272 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI
Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका
मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू में बरसात के लिए Orange Alert जारी है।
Uttar Pradesh Mausam: यूपी का बढ़ेगा पारा
यूपी के कई राज्यों में तापमान बढ़ेगा, आगरा, मथुरा, बरेली, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया में आज तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है।
Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में हल्की बारिश की आशंका
उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में हल्की बारिश की आशंका है।
Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर में आज तापमान बढ़ेगा, मौसम विभाग ने यहां के लिए अलर्ट जारी किया है।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications