Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका, जानिए राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत पूरे देश में इस वक्त जमकर सावन बरस रहा है। लगातर बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी की चुभन से राहत मिली हुई है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में पूरे दिन बादल छाएंगे और बरसात होगी। लगातार हो रही बूंदाबादी से लोगों को आने जाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है लेकिन उमस से राहत मिलेगी।

आईएमडी ने यहां पर 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। नेशनल कैपिटल में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री रह सकता है तो वहीं तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना , बंगाल और राजस्थान में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 101 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -73 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -83 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -97 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -81 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 93 एक्यूआई

हिमाचल में रेड अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में आज येलो अलर्ट और सोलन, सिरमौर और शिमला में रेड अलर्ट जारी है, यहां पर भारी बारिश की आशंका है।

गुजरात में हो सकती है हल्की बारिश

अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, कच्छ, गांधीनगर में आज येलो अलर्ट जारी है, यहां पर हल्की बारिश हो सकती है।

पंजाब में भी बरसेंगे बादल

अमृतसर, लुधियाना , जालंधर, कपूरथला,बरनाला , मोहाली में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। ऑरेंज अलर्ट यहां पर जारी किया गया है।

यूपी में होगी भारी बरसात (Aaj Ka Mausam)

वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, इटावा, मुगलसराय, झांसी, मुरादाबाद, गोरखपुर में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है इसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट

झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्री गंगानगर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, सीकर, जोधपुर में आज हल्की बरसात हो सकती हैय़

केरल में भारी बारिश का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड में भारी बारिश की आशंका है इसके लिए अलर्ट जारी है। लोगों को सचेत रहने की अपील की गई है।

कर्नाटक में होगी बरसात

बेंगलुरु में मौसम गीला रहेगा तो वहीं मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में भारी बरसात होने के आसार हैं।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल में आज भी रेड अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+