Amarnath Yatra 2025: केवल 8 दिन में ही पिघलने लगा शिवलिंग, अमरनाथ यात्रा पर मंडराया संकट! जानिए क्या है कारण?
Amarnath Yatra 2025: 3 जुलाई से बाबा अमरनाथ की यात्रा जारी है, यात्रा को शुरु हुए मात्र 8 दिन हुए हैं और इन आठ दिनों के अंदर ही शिवलिंग ने पिघलना शुरू कर दिया है, जिसने तीर्थयात्रियों, स्थानीय कार्यकर्ताओं, मौसम वैज्ञानिक और यहां तक कि अनुभवी सुरक्षाकर्मियों को भी हैरान कर दिया है। इसकी वजह से श्रद्धालुओं के अंदर एक अलग तरह की बेचैनी और हड़बड़ाहट देखी जा रही है। शिवलिंग के पीछे कारण मौसम को बताया जा रहा है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि 'अब यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि शिवलिंग कितने दिनों तक रहेगा?'

'हर साल, शिवलिंग तेजी से पिघलता है, कुछ साल पहले, यह अगस्त तक रहता था। मौसम अप्रत्याशित है , भारी बारिश, तापमान में अचानक वृद्धि होना इसके पीछे के कारण हैं, हम यह नहीं बता सकते कि क्या होगा, इसका कितना असर यात्रा पर होगा।? हम केवल सुविधाएं बेहतर कर सकते हैं, मौसम नहीं बदल सकते।'
Amarnath Yatra 2025 के लिए 3.5 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया
आपको बता दें कि 3 जुलाई से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के लिए 3.5 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और अभी तक 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुण यात्रा कर चुके हैं। आपको बता दें कि शेड्यूल के मुताबिक ये यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होनी है लेकिन अगर इसी तरह से शिवलिंग पिघलता रहा तो यात्रा कैसे आगे तक चलेगी, ये बड़ा सवाल है।
क्या है Amarnath Yatra 2025 का महत्व?
जम्मू-कश्मीर की बर्फीली घाटियों में स्थित अमरनाथ गुफा का दर्शन हर साल लाखों श्रद्धालुओं करते हैं। इस गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला शिवलिंग आस्था का प्रतीक है। कहते है भगवान शिव ने अपनी पत्नी पार्वती को यहीं पर 'अमरतत्व' का ज्ञान दिया था। अमरनाथ की गुफा में प्राकृतिक हिम से बनने वाला शिवलिंग 'बाबा बर्फानी' के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि जो श्रद्धालु इस कठिन यात्रा को श्रद्धा और भक्ति से पूरी करता है, उसे शिवलोक की प्राप्ति और मोक्ष मिलता है। यह यात्रा मन, शरीर और आत्मा की परीक्षा भी मानी जाती है।
एक नजर में: पिछले कुछ सालों में स्वयंभू शिवलिंग कब-कब पिघला? (Amarnath Yatra 2025)
- 2018 में यह 29 दिनों तक था।
- 2019 में आतंकी खतरों के कारण Amarnath Yatra रद्द कर दी गई थी।
- 2020 में, 23 जुलाई तक यह 38 दिनों तक चला।
- 2021 में महामारी के कारण यात्रा रद्द।
- 2022 में 28 दिन तक रहा था।
- 2023 में यह 47 दिनों तक चला था।
- 2024 में यह केवल एक सप्ताह तक था।












Click it and Unblock the Notifications