Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में मौसम रहेगा खराब, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल? IMD ने कहां जारी किया Alert?

Aaj Ka Mausam: पूरे देश में मौसम का उलट-फेर जारी है, मानसून अपने अंतिम दौर में है लेकिन इसके बावजूद कई राज्यों में बारिश ने कहर ढाया हुआ है, आईएम़डी ने मंगलवार को भी देश के कई राज्यों में भारी बरसात की आशंका को व्यक्त किया है और इसी कारण उसने अलर्ट भी जारी किया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में 9 सितंबर को भी बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बरसात भी होने के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में बारिश का यही आलम अगले दो दिन भी ऐसा ही रहेगा। वैसे राहत की बात ये है कि दिल्ली में यमुना का स्तर पहले से घटने लगा है।

Aaj Ka Mausam

मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 112 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -64 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -94 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -88 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 112 एक्यूआई

दिल्ली के अलावा उत्तराखंड , जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बंगाल में आज भी जोरदार बरसात हो सकती है,जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

UP में हल्की से मध्यम बारिश (Aaj Ka Mausam)

लखनऊ, प्रयागराज, फैजाबाद, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बलिया, बहराइच, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, लखनऊ में येलो अलर्ट जारी है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया , बेगूसराय , भागलपुर, खगड़िया, कटिहार में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)

कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, सांबा, राजौरी,बड़गाम, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुलगाम में भारी बरसात होने के आसार हैं।

उत्तराखंड में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल ,उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल में तेज बरसात होने के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी है।

कर्नाटक में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु मौसम का उलटफेर देखने को मिल सकता है, यहां शाम तक हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+