Aaj Ka Mausam: मानसून की हो गई विदाई! दिल्ली में धूप या बरसात? क्या कहता है मौसम अपडेट?

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों से अब मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन इसकी वापसी की वजह से भी कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि साउथ जोन में अभी बारिश की सक्रियता बनी रहेगी, जिसके कारण तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना में आज से लेकर अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की आशंका है।

इसी कारण यहां पर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के राज्यों में अब मौसम शुष्क रहेगा और सुबह-शाम को लोगों को हल्की सर्दी महसूस होगी।

Aaj Ka Mausam

आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम ड्राई और साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में दिन का तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -81 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -97 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -84 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 109 एक्यूआई

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क ही रहेगा। उसने अपने एक्स अकाउंट पर कहा है कि 'महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष भागों, पूरे झारखंड और छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ भागों से अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।'

Aaj Ka Mausam

North East में होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में आज हल्की बरसात हो सकती है।

Aaj Ka Mausam

कर्नाटक में रेन अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

कर्नाटक में रेन अलर्ट जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। बेंगलुरु में तेज बारिश के आसार हैं इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+