Uttarakhand weather आज भी बारिश का दौर, पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड की दस्तक, बर्फबारी से टूटा ये रिकॉर्ड

Uttarakhand weather बीते दो दिनों से बारिश और बर्फबारी के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड ने दस्तक दे दी है। आज भी प्रदेश भर में कई जगह बारिश का दौर जारी है। इस बीच पहाड़ों में बर्फबारी से जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है। देहरादून में आज बुधवार 8 अक्टूबर को भी सुबह से बारिश का क्रम जारी है। जो कि दिनभर जारी रह सकता है।

कल से मौसम में बदलाव होने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज पिथौरागढ़ बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा और 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

Uttarakhand dehradun weather Rain continues cold sweeps mountains plains snowfall breaks records

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मैदान तक नजर आ रहा है। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरावट के साथ 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। अक्तूबर के पहले सप्ताह में बर्फबारी से किसान चिंतित हैं। इससे फसलों पर असर पड़ सकता है। करीब 30 साल बाद ऐसा हुआ है जब अक्तूबर के पहले सप्ताह में बर्फबारी हुई है।

चमोली के बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, नीती घाटी के गमशाली, फरकिया, द्रोणागिरी, बाम्पा, मलारी सहित घाटी के अन्य गांवों में जमकर बर्फ गिरी है। केदारनाथ में भी जमकर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि श्रद्धालु इस मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। गंगोत्री के आसपास भी चोटियों पर बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के बीच प्रदेशभर में चार धाम यात्रा का संचालन हो रहा है।

22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही इस सीजन की यात्रा का समापन शुरू हो जाएगा। 23 अक्टूबर को यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट बंद होंगे। जबकि 25 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं के बीच इन दिनों जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मौसम का भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई खासा असर नहीं पड़ रहा है। खासकर केदारनाथ में बर्फबारी के बीच श्रद्धालु मौसम और प्रकृति का भी आनंद ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+