Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में होगी बारिश, छाएंगे बादल, दिल्ली में क्या नहीं दिखेगा करवा चौथ का चांद?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश के आसार है, कुछ जगहों पर तो आंधी-पानी का अलर्ट जारी है, ऐसे में सवाल ये है कि आज लोगों को करवा चौथ का दिखेगा या नहीं। अगर दिल्ली के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को फिलहाल यहां पर बारिश के आसार तो नजर नहीं आ रहे हैं, ऐसे में चौथ का चांद लोगों को आसानी से दिखाई देगा लेकिन लोगों को उमस का सामना कर पड़ सकता है।
आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक राजधानी में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर बना रहेगा। 10 अक्टूबर को दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 109 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -84 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -91 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -78 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 109 एक्यूआई
हरियाणा और यूपी में भी आज राहत रहेगी और बारिश नहीं होने के आसार है, जिससे यहां पर भी करवा चौथ की पूजा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि पहाड़ों पर अब तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तो वहीं कर्नाट, तमिलनाडु और आंध्रा में आज भी येलो अलर्ट जारी है।

महाराष्ट्र में बारिश की संभावना (Aaj Ka Mausam)
मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी आज मौसम साफ रहेगा, कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।
मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट
भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर में आज हल्की से मध्य बारिश का अनुमान है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा में आज भी येलो अलर्ट जारी है।
गुजरात में हल्की बरसात
सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, खेड़ा, महेसाणा, महिसागर, मोरबी, नवसारी, पंचमहल, पाटन, पोरबंदर, राजकोट, साबरकांठा, सूरत में हल्की बरसात होने के आसार है।
UP के कई जिलों में होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)
प्रतापगढ़, फैजाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद,. बनारस, रायबरेली, सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है, जबकि लखनऊ में मौसम साफ रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications