Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आग उगल रहा है सूरज, IMD ने जारी किया Red Alert लेकिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है, बुधवार को यहां पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और आज भी पारा इसके आस-पास या उससे ऊपर ही जाने वाला है, यही नहीं आज राजधानी में हीटवेव चलने की आशंका है और इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वो बिना जरूरत दिन मेंं बाहर निकलने से बचें और सेहत का ख्याल रखें।

आईएमडी का कहना है कि 13 जून से यहां पर हालात बदलेंगे और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक साइक्लोनिक प्रेशर एक्टिव होता दिख रहा है, जिसकी वजह से बरसात होने की संभावना बनी हुई है, अगर बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Aaj Ka Mausam

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो एक बार फिर से यहां पर प्रदूषण बढ़ रहा है। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 202 दर्ज किया गया है, जो कि काफी खराब है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली - 202 एक्यूआई -खराब
  • शादीपुर, दिल्ली - 224 एक्यूआई -खराब
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -152 एक्यूआई - मध्यम
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी - 157 एक्यूआई- मध्यम
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 264 एक्यूआई - बहुत खराब

यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज (Aaj Ka Mausam)

यूपी से राहत भरी खबर है, आईएमडी ने लखनऊ, सुलतानपुर, फैजाबाद, अयोध्या, प्रतापगढ़, कानपुर, प्रयागराज में हल्की से मध्यम बारिश और बनारस, बलिया, चंदौली और जौनपुर में तेज बारिश की संभावना को व्यक्त किया है। इसके अलावा झांसी, बांदा, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, संत कबीर नगर, मथुरा, मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, बरेली, बदायूं, बुलंदशहर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली, बड़ौत, सहारनपुर, उन्नाव, नोएडा में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा, कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।

राजस्थान में रेड अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

पूरा राजस्थान भयंकर गर्मी की चपेट में है, बुधवार को देश में सीजन का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर दर्ज हुआ। यहां पारा 48 डिग्री पर पहुंच गया। बीकानेर में अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी पारा 45 पहुंच चुका है। राज्य के कई जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 14 जून के बाद यहां पर बारिश के आसार हैं।

असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

तो असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी भारी बारिश की आशंका है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है। त्रिपुरा और नगालैंड भी बरसात के आसार है। पूर्वोत्तर इस वक्त बाढ़ की चपेट में है, जहां पर राहत और बचावकार्य लगातार जारी है।

कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में ऑरेंज जारी (Aaj Ka Mausam)

महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भी आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। बेंगलुरु में भी मौसम सुबह से बिगड़ा हुआ है, यहां पूरे दिन के लिए येलो अलर्ट जारी है। बिहार के कई जिलों में बरसात का येलो अलर्ट है तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में गर्मी चरम पर है , हालांकि आज ऊंचे इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है। बंगाल और ओडिश में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है, यहां पर भी 14 जून से बारिश संभव है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+