Kal Ka Mausam: दिल्ली में पारा जा सकता है 45 पार, राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी, कब मिलेगी राहत?
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का उलटफेर जारी है, दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भयंकर गर्मी की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने की बात कही है तो वहीं उसका कहृना है कि राजस्थान में हीटवेव का आतंक छाया रहेगा इसलिए सभी को अपना ख्याल रखने की खास जरूरत है।
आइए विस्तार से जानते हैं कि 12 जून को पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है और लोगों को गर्मी से राहत कब मिलेगी?
दिल्ली में पारा जा सकता है 45 पार
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी की आशंका व्यक्त की हैा। पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार तक जा सकता है , 'लू' के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वो बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से यहां पर मौसम में तब्दीली होने की संभावना जताई है।

राजस्थान के लिए अलर्ट जारी (Kal Ka Mausam)
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। हरियाणा के सिरसा में तो पारा 46 के पार पहुंच चुका है। अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की उम्मीद है, इसके लिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि राजस्थान के कई जिलों में 'लू' का रेड अलर्ट अगले तीन दिनों के लिए जारी है।
कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश की आशंका (Kal Ka Mausam)
जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश की आशंका है। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल ,सिक्किम, ओडिशा, झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि इन जगहों पर बारिश का दौर अगले हफ्ते भी जारी ही रहेगा।
इन जगहों पर आंधी-पानी की आशंका (Kal Ka Mausam)
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल , बिहार, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 60-100 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी/तेज हवाएं चलेंगी, जबकि कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, झारखंड में हल्की से मध्यम बरसात की आशंका बनी हुई है।
तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना (Kal Ka Mausam)
तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए राज्य के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।वेल्लोर, तिरुपत्तूर, रानीपेट, तिरुवन्नमलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, अरियालुर, मयिलादुथुराई, कृष्णागिरी और धर्मपुरी सहित 11 जिले में बुधवार के लिए Yellow alert जारी है।
- यह पढ़ें: दिल्ली में 'लू' की आशंका, Orange Alert जारी लेकिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल
- यह पढ़ें: गर्मी दिखा रही तेवर, मानसून का इंतजार, जानिए आपके इलाके में कब होगी बारिश












Click it and Unblock the Notifications