Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मानसून जमकर बरस रहा है, कहीं कम तो कहीं ज्यादा बरसात हो रही है, दिल्लीवाले उमस से परेशान हैं। बुधवार देर रात दिल्ली में बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बरसात होगी, जिससे लोगों को उमस की चुभन से राहत मिलेगी।
आज राजधानी का अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री रह सकता है। अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 119 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -79 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -89 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -84 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -97 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली -117 एक्यूआई
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला में भारी बारिश की आशंका है इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। हिमाचल की मंडी में इस बार बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है, अभी तक बादल फटने के बाद आई बाढ़ की वजह 75 से ज्यादा लोग स्वर्ग सिधार गए हैं।
गुजरात में हल्की बरसात के आसार
अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, कच्छ, छोटा उदयपुर में आज हल्की बारिश तो नहीं गांधीनगर , सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा में तेज बरसात होने के आसार हैं।
पंजाब में भी बरसेंगे बादल
अमृतसर, लुधियाना , जालंधर, कपूरथला,बरनाला , मोहाली में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।
यूपी में होगी भारी बरसात (Aaj Ka Mausam)
इटावा, मुगलसराय, औरैया, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर और प्रयागराज में तेज बारिश की आशंका है।
राजस्थान में भी चेतावनी जारी
बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
केरल में भारी बारिश का अलर्ट
मलप्पुरम जिले; मध्य केरल के पलक्कड़ , त्रिशूर , एर्नाकुलम , इडुक्की, कासरगोड , कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड , में बादल बरसेंगे।
कर्नाटक में होगी बरसात
बेंगलुरु में मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में भारी बरसात होगी।
उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल में आज भी रेड अलर्ट जारी है। इसके अलावा बंगाल , पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात होगी।












Click it and Unblock the Notifications