Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में Orange Alert जारी, जानिए मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका है, मौसम विभाग ने दिल्ली, हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में पूरे दिन बरसात होगी और तेज हवाएं चल सकती है इसलिए यहां पर Orange Alert जारी है। बारिश होने की वजह से लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

आज राजधानी का अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री रह सकता है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिसकी स्पीड 60-70 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

Aaj Ka Mausam

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 115 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -77 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -89 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -81 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -90 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली -119 एक्यूआई

हिमाचल में Red अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला में भारी बारिश की आशंका है इसलिए Redअलर्ट जारी है। आपको बता दें कि हिमाचल इन दिनों भारी बारिश की वजह से काफी कष्ट से गुजर रहा है, यहां पर जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल लोगों से अपील की है कि वो भारी बारिश में बाहर जाने से बचें।

गुजरात में हल्की बरसात के आसार

अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, कच्छ, गांधीनगर में येलो अलर्ट जारी है।

पंजाब-हरियाणा में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)

अमृतसर, लुधियाना , जालंधर, कपूरथला,बरनाला , मोहाली में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। यहां पर आरेंज अलर्ट जारी तो वहीं गुरुग्राम, रोहतक, अंबाला, सिरसा, सोनीपत, यमुना नगर में येलो अलर्ट जारी है।

यूपी में होगी भारी बरसात

लखनऊ, मथुरा, मेरठ, वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, इटावा, मुगलसराय, औरैया, और प्रयागराज में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

राजस्थान में भी चेतावनी जारी

बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, सीकर , जोधपुर में भारी बरसात की आशंका है।

केरल में भारी बारिश का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

पलक्कड़ , त्रिशूर , एर्नाकुलम , इडुक्की, कासरगोड , कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड में रेड अलर्ट जारी, यहां पर स्कूल कालेज बंद हैं।

कर्नाटक में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

बेंगलुरु में मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में भारी बरसात होगी। कई जिलों में स्कूल कालेज बंद हैं।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल में आज भी रेड अलर्ट जारी है। इसके अलावा बंगाल , पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात होगी। असम में आरेंज अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+