Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान की आशंका, कई राज्यों में रेड अलर्ट, जानिए मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam: मानसून इन दिनों अपने अंतिम फेज से गुजर रहा है इस वजह से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते कई स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज भी बहुत सारे प्रांतों में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है, दिल्ली-एनसीआर की सुबह बारिश के साथ ही हुई है, आपको बता दे कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 सितंबर के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सोमवार ये यहां पर भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण कई स्थानों पर जलजमाव हुआ है, जिसने आम जनजीवन को प्रभावित किया। कल गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी यही स्थिति रही, लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

खराब मौसम के कारण हवाई यातायात, सड़क यातायात और मेट्रो भी प्रभावित हुए थे, कमोबेश आज भी इन जगहों पर ऐसी ही बरसात की आशंका है, आईएमडी ने कहा है कि मंगलवार को कई जगहों पर आंधी-तूफान भी आ सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 111 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -91 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -83 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 111 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं पूर्वोत्तर और साउथ जोन में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
यूपी में होगी भारी बरसात (Aaj Ka Mausam)
पीलीभीत, मोरादाबाद, फिरोजाबाद, महोबा, जालौन, झांसी, बलिया, बहराइच, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर में भारी बरसात की आशंका है, जिसके लिए रेडअलर्ट जारी है।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, सांबा, राजौरी,बड़गाम, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुलगाम, पुलवामा में आंधी-पानी की आशंका है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल ,उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ में मौसम खराब है , यहां पर रेडअलर्ट जारी है।
कर्नाटक में बरसेंगे बादल
बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में भी हल्की बारिश के आसार हैं।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला (Aaj Ka Mausam)
अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर और मुंबई में हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications