Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज भी मौसम रहेगा भीगा-भीगा, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक सोमवार को भी दिल्ली में भारी बारिश होने के आसार हैं, इसलिए यहां पर Orange Alert जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 1 सितंबर को पूरे दिन दिल्ली में बरसात रूक-रूक कर होती रहेगी इसलिए घर से जब भी बाहर निकलें मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

आईएमडी के मुताबिक सोमवार को पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली और शाहदरा जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 118 दर्ज किया गया है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -70 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -82 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 118 एक्यूआई

दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, कश्मीर और हिमाचल में आज भी भारी बारिश के आसार हैं जिसके लिए चेतावनी जारी हैं।

यूपी में होगी भारी बरसात (Aaj Ka Mausam)

पीलीभीत, मोरादाबाद, फिरोजाबाद, महोबा, जालौन, झांसी में भारी बारिश और बलिया, बहराइच, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर में हल्की से मध्यम बरसात की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)

कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, सांबा, राजौरी,बड़गाम, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुलगाम, पुलवामा में येलो अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल ,उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ में तेज बरसात की आशंका है।

कर्नाटक में बरसेंगे बादल

बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में भी हल्की बारिश होने की आशंका है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+