उत्तर भारत के कई राज्यों में पहुंचा मानसून, अब मिलेगी गर्मी से राहत

Today Weather Updates Live: देश के कई राज्यों में अब मानसून दस्तक दे चुका है, दिल्ली एनसीआर और उत्तरी राज्यों में प्री मानसून की बारिश हो रही है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

Today Weather Updates Live

यूपी में भी प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई, जिससे लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि 26 व 27 जून को पश्चिमी यूपी में बादल छाए रहने के साथ अच्छी बारिश होने के संकेत हैं।

मौसम की ताजा जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग पर बने रहिए।

LIVE Feed
Jun 26, 2024, 7:07 PM IST

गुजरात में मछुआरों के लिए हाई अलर्ट

Gujrat: समुद्र में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में ना जाने की चेतावनी दी है।
Jun 26, 2024, 6:43 PM IST

उत्तर गुजरात के सभी हिस्सों में बारिश का अलर्ट

गुजरात में 11 जून को मानसून प्रवेश कर चुका है और आगे बढ़कर अब तक महेसाणा पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने उत्तर गुजरात के सभी हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों में बारिश होने का अनुमान जताया है।
Jun 26, 2024, 6:08 PM IST

3-4 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में आगे बढ़ेगा मानसून

IMD ने अपने नवीनतम मौसम पूर्वानुमान में कहा कि अगले 3-4 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों के साथ-साथ पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने वाली हैं।
Jun 26, 2024, 5:41 PM IST

इन राज्यों में मानसून की प्रगति का अनुमान

आने वाले दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिणपूर्वी राजस्थान के अतिरिक्त क्षेत्रों में भी मानसून की प्रगति का अनुमान है। अगले 4-5 दिनों के दौरान पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
Jun 26, 2024, 5:15 PM IST

प्री मानसून से दिल्ली में मिलेगी राहत

स्काईमेट ने सप्ताहांत में मानसून के आगमन तक दिल्ली में प्री-मानसून वर्षा होने की संभावना जताई है। जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च, अप्रैल और मई के प्री-मानसून महीनों में दिल्ली में लगभग सूखे जैसी स्थिति देखी गई है क्योंकि वर्षा सामान्य से क्रमशः 75%, 54% और 99% कम थी।
Jun 26, 2024, 4:50 PM IST

उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 जून तक ऐसी मौसम स्थिति देखने को मिल सकती है।
Jun 26, 2024, 3:35 PM IST

जम्मू, पंजाब और राजस्थान में लू का अलर्ट

जम्मू क्षेत्र में 27 जून तक लू चलेगी जबकि पंजाब और राजस्थान में भी आज लू का अलर्ट है।
Jun 26, 2024, 2:53 PM IST

इन राज्यों में बारिश की संभावना

IMD ने पश्चिम मध्य प्रदेश में 27 जून और 28 जून को, विदर्भ क्षेत्र में 28 जून को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 जून तक और छत्तीसगढ़ में 26 जून से 29 जून तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
Jun 26, 2024, 2:18 PM IST

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

आज के पूर्वानुमान में गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा की आशंका है, जिससे ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो महत्वपूर्ण वर्षा के लिए दूसरी सबसे बड़ी चेतावनी है।
Jun 26, 2024, 1:00 PM IST

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी

IMD ने उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26 जून, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) से अत्यंत भारी वर्षा (>204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना जताई है।
Jun 26, 2024, 12:25 PM IST

यूपी में मानसून की एंट्री

Uttar Pradesh: यूपी में मानसून की एंट्री हो गई है। झमाझम बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, बारिश के बाद उमस से लोगों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Jun 26, 2024, 11:37 AM IST

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

IMD ने 1 जुलाई तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
Jun 26, 2024, 10:57 AM IST

बेंगलुरु सहित इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

Karnataka Weather: IMD ने बेंगलुरु के साथ-साथ कर्नाटक के दक्षिणी क्षेत्र के अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।
Jun 26, 2024, 8:59 AM IST

दिल्ली पर मेहरबान होंगे इंद्रदेव, जानिए IMD ने क्या कहा?

Delhi ka Mausam: 'बरसात के दिन आए', दिल्ली-एनसीआर पर मेहरबान होंगे इंद्रदेव, जानिए IMD ने क्या कहा?
Jun 25, 2024, 6:30 PM IST

दिल्ली में आज बारिश के आसार

दिल्ली और आस पास के कुछ इलाकों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+