Delhi ka Mausam: 'बरसात के दिन आए', दिल्ली-एनसीआर पर मेहरबान होंगे इंद्रदेव, जानिए IMD ने क्या कहा?

Delhi Weather Updates: दिल्ली वाले अब उमस औऱ नमी से परेशान है लेकिन उनकी परेशानी अब बहुत जल्द खत्म होने जा रही है क्योंकि मानसून अब बस दो-तीन दिनों के अंदर राजधानी में प्रवेश करने जा रहा है।

मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून की एंट्री 27-30 जून के बीच कभी भी दिल्ली में हो सकती है, जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है ना ये उस हिसाब से यही अनुमान है कि ये 30 जून तक तो दिल्ली हर हालत में पहुंच जाएगा।

Delhi ka Mausam

जिसकी वजह से यहां पर आंधी-पानी की संभावना है और इसी वजह से आईएमडी ने यहां पर अलर्ट जारी किया है। रही बात आज के मौसम की तो नमी की वजह से आज तापमान में कुछ कमी आएगी।

यह पढ़ें: Aaj ka Mausam Live: मानसून को लेकर आई अच्छी खबर, जमकर होगी बारिश

आज यहां पर पारा 35 से 36 डिग्री के बीच ही रह सकता है और हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। आईएमडी ने कहा है कि 29 तारीख से लेकर 3 जुलाई तक यहां पर भयंकर बारिश की संभावना है।

लोगों को बैचैनी वाले दिन खत्म होने वाले हैं, बरसात होने वाली है

मालूम हो कि मंगलवार को मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पहुंच चुका है इसलिए अब लोगों को बैचैनी वाले दिन खत्म होने वाले हैं और फुहार का मौसम शुरू होने वाला है।

दिल्ली में प्रदूषण थोड़ा कम हुआ

मौसम विभाग ने आज एनसीआर, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका व्यक्त की है। हालांकि तापमान में भले ही कमी नहीं आई है लेकिन प्रदूषण थोड़ा कम जरूर हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 271 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 251 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 257 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 331 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -278 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -311 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है और इसी वजह से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम , असम में आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड में बारिश की संभावना बनी हुई है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+