Aaj ka Mausam Update LIVE: दिल्ली में क्या आज भी बरसेंगे बादल, जानें मौसम अपडेट

Today Weather Updates Live: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने दिल्ली और आस पास के क्षेत्रों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, असम, अरुणाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़ के बीच मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Today Weather Updates

इसी तरह उत्तर भारत में भी हरियाणा, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 04, 2024, 5:34 PM IST

5-6 जुलाई को दिल्ली में मध्यम बारिश की उम्मीद

दिल्ली में लगातार बादल छाए रहेंगे। अगले 5-6 दिनों तक धूप दबी रहेगी। 5-6 जुलाई को दिल्ली में मध्यम बारिश की उम्मीद है। अगले तीन दिन बारिश का फैलाव और तीव्रता में कमी आएगी। 10 से 12 जुलाई के बीच दिल्ली/NCR में फिर से बारिश संभव है।
Jul 04, 2024, 4:03 PM IST

बाढ़ के पानी से अब तक 17 जानवरों की डूबने से मौत

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार , एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अंदर बाढ़ के पानी से अब तक 17 जानवरों की डूबने से मौत हो गई है, जबकि 72 अन्य को बचा लिया गया है।
Jul 04, 2024, 3:05 PM IST

दिल्ली में मंगलवार को रिकॉर्ड बारिश

दिल्ली में मंगलवार को रिकॉर्ड बारिश के बाद बारिश की तीव्रता कम हो गई है, लेकिन बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या जारी रही।
Jul 04, 2024, 2:48 PM IST

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से भूस्खलन

भारी वर्षा के कारण अरुणाचल प्रदेश के सात जिलों में भूस्खलन हुआ है, जिनमें सियांग, पूर्वी सियांग, ऊपरी सियांग, पश्चिमी सियांग, शि योमी, लेपरदा और ऊपरी सुबनसिरी शामिल हैं, जिससे सतही संचार बाधित हो गया है।
Jul 04, 2024, 2:22 PM IST

हिमाचल में भारी बारिश से सड़कें बंद और यातायात बाधित

भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश प्रभावित हुआ है, जिसके कारण मंडी में 107 सहित 115 सड़कें बंद हो गईं तथा 212 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए।
Jul 04, 2024, 12:15 PM IST

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जयपुर, अलवर, धोलपुर व डुंगरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश जयपुर तहसील में 98 mm व पश्चिमी राजस्थान के नावा, नागौर में 23mm बारिश दर्ज की गई है।
Jul 04, 2024, 10:57 AM IST

नगांव में बाढ़ जैसी स्थिति गंभीर बनी

असम: नगांव में बाढ़ जैसी स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे कई लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है।
Jul 03, 2024, 6:07 PM IST

दिल्ली का मौसम अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने दिल्ली और आस पास के क्षेत्रों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+