Aaj ka Mausam: मुंबई समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Today Weather Updates Live: मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
वहीं, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, यूपी के कई इलाकों में भी मध्यम से भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
UP: भारी बारिश के कारण शहर के अन्य हिस्सों में जलभराव
सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के कारण नगर निगम क्षेत्र और शहर के अन्य हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
#WATCH सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के कारण नगर निगम क्षेत्र और शहर के अन्य हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। pic.twitter.com/wmuRhAv23Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2024
नेपाल में बारिश से बिहार में त्राहिमाम, कोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से हाई अलर्ट
Kosi River Water Level Increased: बिहार के कई ज़िले बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं, लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। वहीं अब हिंदुस्तान के क़रीबी मुल्क नेपाल में भारी बारिश की वजह से बिहार के कई जिलों में बाढ़ से तबाही की भी आशंका जताई जा रही है। बिहार में बाढ़ की तबाही की आशंका के मद्देनज़र जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर है।
बारिश का तांडव, 48 घंटे भारी, पहाडों पर लैंडस्लाइड यूपी, बिहार में बाढ़ का खतरा, कब मिलेगी राहत?
देश के कई हिस्सों में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। तेज बारिश के चलते मैदानी और पहाड़ी इलाकों में जन जीवन प्रभावित हो रहा है। कई जिलों में स्कूल अवकाश घोषित कर दिया है। तो वहीं तेज बारिश के चलते धान की फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिसका किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश का दौर जारी है। उज्जैन महाकाल मंदिर के बाद दीवार धंसने की घटना की चलते दो लोगों की मौत हो गई है। इस बीच आईएम़डी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात में भारी से भारी बारिश का क्रम जारी रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications