बारिश का तांडव, 48 घंटे भारी, पहाडों पर लैंडस्लाइड यूपी, बिहार में बाढ़ का खतरा, कब मिलेगी राहत?

देश के कई हिस्सों में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। तेज बारिश के चलते मैदानी और पहाड़ी इलाकों में जन जीवन प्रभावित हो रहा है। कई जिलों में स्कूल अवकाश घोषित कर दिया है। तो वहीं तेज बारिश के चलते धान की फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिसका किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश का दौर जारी है। उज्जैन महाकाल मंदिर के बाद दीवार धंसने की घटना की चलते दो लोगों की मौत हो गई है। इस बीच आईएम़डी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात में भारी से भारी बारिश का क्रम जारी रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28, 29 और 30 सितंबर को पश्चिम बंगाल, बिहार, विदर्भ, दक्षिण मध्य प्रदेश, उत्तरी कोंकण और गोवा तथा दक्षिण गुजरात के उप-हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका है। खासकर उन स्थानों में जहां भारी बारिश का अनुमान है, वहां लोगों को सावधानी बरतने और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Heavy Rain in India

यूपी के 30 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने तराई क्षेत्र के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में शनिवार को अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 30 जिलों के लिए शनिवार को तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नमी युक्त पूर्वा हवाएं भी चलेंगी। 29 सितंबर से मानसून के कमजोर पड़ने की उम्मीद है।

10 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे गुजरात, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तरी हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोराम, त्रिपुरा और झारखंड में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मध्य और उत्तर भारत में भी मूसलाधार बारिश
मध्य भारत में दो दिन पहले यानी 26 सितंबर से ही पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। जबकि उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

दक्षिण में मौसम पूर्वानुमान
दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 28 और 29 सितंबर को, और केरल और माहे में 28 से 30 सितंबर के बीच तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 29 सितंबर को और तटीय कर्नाटक में 30 सितंबर को मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना बताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+