नेपाल में बारिश से बिहार में त्राहिमाम, कोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से हाई अलर्ट, 56 सालों का टूट सकता है रिकॉर्ड

Kosi River Water Level Increased: बिहार के कई ज़िले बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं, लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। वहीं अब हिंदुस्तान के क़रीबी मुल्क नेपाल में भारी बारिश की वजह से बिहार के कई जिलों में बाढ़ से तबाही की भी आशंका जताई जा रही है। बिहार में बाढ़ की तबाही की आशंका के मद्देनज़र जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर है।

बिहार के कई जिलों में तेज़ बारिश और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि घरों से बाहर नहीं निकलें। आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ़ बहुत तेज़ बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही बिहार के कई जिलाधिकारियों को चिट्ठी भी लिखा है।

Heavy rain in Nepal kosi river water level increased high alert 56 years record may broke bihar

अविनाश कुमार (विशेष कार्य पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग) ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, वैशाली, भोजपुर, जहानाबाद, मधुबनी और पटना जिला को अलर्ट जारी करने के साथ ही, आपात हालात से निपटने के लिए तैयार रहने की भी अपील की है।

अलर्ट में बहुत ज़्यादा बारिश होने की वजह के विभिन्न नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने की संभावना जताई गई है। तत्काल बाढ़ (फ्लैश फ्लड) जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इस मद्देनज़र सभी सबंधित अधिकारियो और संस्थाओं को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये गए हैं।

कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने के मददेनज़र भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस वजह से कोसी नदी के 56 दरवाज़े भी खोल दिये गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि, तेज़ बारिश की वजह से वॉटर लेवल बढ़ सकता है। 56 साल में पहली बार ऐसा होगा कि 6 लाख 81 हजार क्यूसेक तक पानी डिस्चार्ज की जा सकती है।

कोसी के नदी के डिस्चार्ज में इज़ाफ़ा होने की वजह से कोसी बराज और बराह इलाके में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। अभी तक कोसी बराज से 3 लाख 36 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं बराह इलाके में भी 3 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी डिस्चार्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+