Aaj ka Mausam: IMD का रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट, मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी
Today Weather Updates LIVE: दिल्ली में शुक्रवार को बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
वही, उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश को लेकर संभावना जताई है। राजस्थान के जयपुर, सीकर समेत 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं, हरियाणा हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी बारिश हो सकती है।
मौसम से जु़ड़े सारे अपडेट आपको यहां एक पेज पर देखने को मिलेंगी। पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
IMD निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा
भुवनेश्वर, ओडिशा: IMD निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, "पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर बारिश हुई है। 6 जगहों पर बहुत भारी बारिश और 3 जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है...अगले 3 दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना है। 25 अगस्त को भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 26 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है।"












Click it and Unblock the Notifications