Aaj ka Mausam: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना

Today Weather Updates Live: उत्तर भारत में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी ने जोर पकड़ रखा है। दिल्ली एनसीआर, राजस्थान के सीकर, झुंझनू समेत कई जिलों में आज बारिश हुई है।

Aaj ka Mausam LIVE

वहीं, हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में हल्की ये मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Aug 20, 2024, 6:40 PM IST

भरतपुर में बारिश से मिली गर्मी से राहत

राजस्थान के भरतपुर में मंगलवार दोपहर से बारिश का दौर जारी है। हल्की बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। हालांकि पिछले 3 दिन से पड़ रही गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
Aug 20, 2024, 6:06 PM IST

हरियाणा के भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रोहतक सहित 8 जिलों में भारी बारिश होने के संभावना जताई है।
Aug 20, 2024, 5:50 PM IST

भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव

भुवनेश्वर, ओडिशा: भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ।
Aug 20, 2024, 4:20 PM IST

यूपी में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला अगले 4 से 5 दिनों तक लगातार जारी रहेगा।
Aug 20, 2024, 3:31 PM IST

राजस्थान में बारिश की संभावना

राजस्थान में मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा, बारां और झालावाड़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Aug 20, 2024, 2:41 PM IST

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Aug 20, 2024, 1:54 PM IST

उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश

उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Aug 20, 2024, 1:03 PM IST

लगातार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: लगातार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा।
Aug 20, 2024, 11:48 AM IST

भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ

दिल्ली: भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। वीडियो जंतर मंतर रोड और युवा कांग्रेस कार्यालय से है।
Aug 20, 2024, 8:31 AM IST

मौसम काफी सुहाना हो गया है

मंगलवार सुबह दिल्ली और श्रीनगर में बारिश होने से मौसम काफी सुहाना हो गया है।
Aug 20, 2024, 7:38 AM IST

क्या दिल्ली-NCR में होगी बारिश? यहां जानें भारत का IMD अलर्ट

Weather News Update: क्या आज भी दिल्ली-NCR में होगी बारिश? यहां जानें पूरे भारत का 7 दिनों का IMD अलर्ट
Aug 20, 2024, 7:37 AM IST

कई राज्यों में आज होगी भारी बारिश

कई राज्यों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
Aug 19, 2024, 6:32 PM IST

दिल्ली में आज बरस सकते हैं बादल

दिल्ली में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान हल्की बारिश के आसान बने हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+