बिहार-यूपी सहित इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जताई भारी बारिश की आशंका
weather, monsoon
Today Weather Updates Live: दिल्ली में बारिश के बाद से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के विभिन्न स्थानों पर गरज, चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
इधर, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते हुए हैं। इस बीच महाराष्ट्र में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, मुंबई समेत कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
बिहार-यूपी में रेड ऑरेंज तो बंगाल में बारिश का रेड अलर्ट जारी
IMD ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, असम और मेघालय में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया, जिसमें अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी करते हुए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है।
Delhi-NCR में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा
Delhi-NCR: IMD के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, साथ ही आर्द्रता का स्तर 84% तक पहुंच गया। आईएमडी को आज तापमान अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 5 दिनों तक भारी बारिश
Weather News: दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 5 दिनों तक भारी बारिश, जानें UP का हाल?












Click it and Unblock the Notifications