Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानें IMD Updates

Today Weather Updates Live: मानसून का कहर उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में तबाही मचा रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केरल में भारी बारिश के कारण बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे राज्यों में भारी जनहानि हुई है।

इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर में भी मध्यम से भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Today Weather Updates

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Aug 06, 2024, 4:28 PM IST

टोंक में चंदलाई बांध ओवरफ्लो

राजस्थान: टोंक में चंदलाई बांध पिछले 24 घंटे से भारी बारिश के कारण ओवरफ्लो हो रहा है।
Aug 06, 2024, 3:06 PM IST

10 अगस्त तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश की संभावना जताई है।
Aug 06, 2024, 2:37 PM IST

तेलंगाना में भारी बारिश

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान, 6 अगस्त को 8 बज कर 30 मिनट तक भारी से बहुत भारी वर्षा।
Aug 06, 2024, 2:04 PM IST

बिहार में भारी बारिश

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा दर्ज की गई।
Aug 06, 2024, 1:25 PM IST

MP में 9 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका

आईएमडी ने 9 अगस्त तक मध्य प्रदेश में "भारी वर्षा" की भविष्यवाणी की है।
Aug 06, 2024, 1:05 PM IST

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आज येलो अलर्ट के पर है। आईएमडी ने आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है।
Aug 06, 2024, 12:29 PM IST

पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर दबाव पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ा

पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर दबाव पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ गया और आज, 6 अगस्त, 2024 को 5:30 बजे IST पर पाकिस्तान के मध्य भागों पर एक WML दबाव क्षेत्र में कमजोर हो गया। अगले 12 घंटों के दौरान एलपीए में इसके पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ने और आगे कमजोर होने की संभावना है।
Aug 06, 2024, 11:50 AM IST

इन क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में 9 अगस्त तक, छत्तीसगढ़ में 7 अगस्त तक और गोवा में 10 अगस्त तक "भारी वर्षा" होने की संभावना है।
Aug 06, 2024, 11:23 AM IST

महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना

सेंट्रल महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र और कच्छ में भी सप्ताह के दौरान छिटपुट से लेकर भारी वर्षा होने की संभावना है।
Aug 06, 2024, 11:04 AM IST

गोवा और गुजरात में इस सप्ताह बरसेंगे बादल

इस सप्ताह के दौरान कोंकण और गोवा और गुजरात के क्षेत्रों में गरज और तूफान के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
Aug 06, 2024, 10:37 AM IST

पश्चिम बंगाल सहित इन राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल, असम, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
Aug 06, 2024, 10:05 AM IST

जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट

6, 7, 10 और 11 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में हल्की से भारी वर्षा होने की भी संभावना है।
Aug 06, 2024, 9:52 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिनों तक बारिश के असार

मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून ट्रफ के दिल्ली-एनसीआर के करीब पहुंचने की संभावना है, जिससे अगले 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना है।
Aug 06, 2024, 9:37 AM IST

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ दिन भर 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया।
Aug 05, 2024, 6:16 PM IST

दिल्ली में होगी बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली और आस पास के क्षेत्रों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+