Aaj Ka Mausam: यूपी में येलो अलर्ट, दिल्ली में गर्मी से राहत, जानिए आपके राज्य में कब तक पहुंचेगा मानसून

IMD Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार 22 जून के लिए केरल, कर्नाटक और गोवा में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यूपी में आज लू की स्थिति देखी जाएगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून से आने वाले तीन दिनों में इस क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली में हल्की बारिश से राहत मिली है।

IMD Weather Forecast Today

मौसम एजेंसी ने सुझाव दिया है कि 25 जून तक गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां अनुकूल हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi Rain: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, गर्मी हुई छूमंतर

Delhi Weather: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज 22 जून को तापमान 38.59 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 30.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43.54 डिग्री सेल्सियस है। आर्द्रता 32% है और हवा की गति 32 किमी/घंटा है। दिल्ली में मानसून जून के आखिरी हफ्ते में आने की संभावना है।

UP Monsoon: उत्तर प्रदेश में कब आएगा मानसून?

  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2-3 दिनों में मानसून आने की उम्मीद है। जिसके बाद के हर हिस्से में बारिश होगी। जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी।
  • अधिकारियों ने कहा कि प्री-मानसून की स्थिति पहले ही सक्रिय हो चुकी है और शनिवार यानी 22 जून से राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी का प्रकोप केवल पश्चिमी यूपी में जारी रहने की संभावना है और शनिवार से पूर्वी यूपी में पारा नीचे जाएगा।
  • आईएमडी ने बताया कि मानसून बिहार पहुंच चुका है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले दो-तीन दिनों में यह उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। 23-24 जून को राजधानी लखनऊ और उसके आसपास अच्छी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में मानसून की दस्तक, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में झमाझम बारिश

Monsoon Update: देश के अन्य राज्यों में क्या है मानसून की स्थिति

  • अगले चार दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार 23 और 24 जून को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 22 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है।
  • आईएमडी की मौसम रिपोर्ट के मुताबिक 21-25 जून के दौरान बिहार में, 22 जून को ओडिशा में, 24 और 25 जून को झारखंड में और 22-25 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है।
  • 21 से 25 जून के दौरान कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 21 और 23 जून को गुजरात क्षेत्र में, 23 जून को मराठवाड़ा में, 24 और 25 जून को दक्षिण-पूर्व राजस्थान में भी बारिश होगी।
  • मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में 25 जून तक और तेलंगाना में 22 जून को भारी बारिश होगी।

Heatwave Update: हीटवेव पर मौसम विभाग ने क्या कहा?

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 24 जून तक और जम्मू में 23 से 25 जून तक हीटवेव का अनुमान लगाया गया है। इन क्षेत्रों में इन तारीखों के बाद हीटवेव कम होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+