राजस्थान में मानसून की दस्तक, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में झमाझम बारिश

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की दस्तक हो गई है। पिछले 24 घंटों मेंं प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। आज भी मौसम विभाग ने यलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज राजस्थान के चार जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इनमें बूंदी, बारां, कोटा और झालावाड़ के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही तेज अंधड़ के भी आसार हैं।

pre-monsoon-knocks-in-rajasthan-orange-alert-issued-for-rain-heavy-rain-in-many-districts

वहीं जयपुर, चूरू,सीकर, झुंझुनूं, नागौर और बीकानेर में यलो अलर्ज जारी किया है। इन जिलों में और आस-पास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वर्जपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है।

एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मरुधरा में मानसून के आगमन से पहले आसमान से हुई हल्की बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। बीते गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला। इसके चलते आज शुक्रवार का दिन भी लोगों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है।

चिलचिलाती गर्मी और हीटवेव के स्थान पर अब आसमान में काले बादल छा गए हैं और ठंडी हवाएं चलना शुरू हो चुकी हैं। मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो आज शुक्रवार को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश को लेकर ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज राजस्थान के चार जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. इनमें जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर और करौली की कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही तेज अंधड़ के भी आसार हैं।

बता दें कि आज 21 जून को प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना है. प्रदेश के कई जिलों में रुक रुक कर बारिश हो रही है. किसी भी जिले में हीटवेव/ लू की चेतावनी नहीं है. 24 जून से उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी.24 जून तक प्रदेश के पूर्वी भाग में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी भाग के बीकानेर चूरू हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन सभी जिलों में मेघ गर्जन तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली जिले का मौसम शुष्क रहेगा.

आज पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून का मिलन मरुधरा में हो रहा है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. किसी भी जिले में हीट वेव/ लू की चेतावनी नहीं है. प्रदेश का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पास है. धौलपुर, गंगानगर, चूरू, अलवर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब दर्ज किया गया.

करौली, डूंगरपुर, फलोदी का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पास दर्ज, चित्तौड़गढ़ जैसलमेर बीकानेर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब दर्ज, जयपुर,बाड़मेर, सीकर, कोटा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा रहा।

वहीं पिलानी का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। आज अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मेघ गर्जन, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

प्रदेश में प्री मानसून बारिश के असर के चलते पिछले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई. बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज हुई।

पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश श्रीगंगानगर में 50.3 MM दर्ज, पूर्वी राजस्थान के मालपुरा, टोंक में 42 MM बारिश दर्ज, बीकानेर, जयपुर भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों बारिश होने की संभावना है।

कल कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश और भारी बारिश होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग में 22-23 जून को बारिश जारी रहने की संभावना है।

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 24 जून से बारिश में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 25-26 जून को कोटा, उदयपुर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में प्री मानसून बारिश के असर के चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। झुंझुनू, चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ नागौर, बीकानेर, जैसलमेर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में मेघगर्जन / तेज़ सतही हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+