Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बरसा सावन, यूपी में 32 जिलों में भारी बारिश की आशंका

Aaj Ka Mausam : बुधवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई, जिससे भीषण उमस से लोगों को काफी राहत मिली, हालांकि कई क्षेत्रों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। भारतीय मौसम न विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज पूरे दिन बारिश होने का अनुमान है, उसने लोगों से अपील की है कि वो घर से निकलते वक्त मौसम का अपडेट जरूर चेक करें।

मौसम विभाग ने कहा है कि 28 जुलाई तक दिल्ली में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आईएमडी के अनुसार, अगले 6 दिनों में शहर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी। फिलहाल आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

Aaj Ka Mausam

तो वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो इसमें पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 147 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -78 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -96 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -98 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 147 एक्यूआई

दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र , राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला

मुंबई, कोंकण, नासिक, औरंगाबाद, अमरावती, पुणे और नागपुर में येलो अलर्ट जारी है, यहां पर मौसम अगले 7 दिनों तक ऐसे ही रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश में के 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में के 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। तो वहीं वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर , लखनऊ, अयोध्या, फैजाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

हिमाचल में होगी भारी बारिश

चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

गुजरात में येलो अलर्ट जारी

अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाड, छोटा उदयपुर, गांधीनगर और जूनागढ़ में येलो अलर्ट जारी है।

पंजाब में भी येलो अलर्ट जारी

बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना में भी भारी बरसात के आसार हैं।

राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

सीकर, सिरोही, श्री गंगानगर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, सीकर , जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी।

केरल-कर्नाटक में अलर्ट जारी

कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड , बेंगलुरु, मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में ऑेरेंज अलर्ट जारी है। तो सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में आज भी येलो अलर्ट जारी है।

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

आरा, पटना, दरभंगा, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर में जमकर सावन बरसने की आशंका जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+