Aaj Ka Mausam: भारी बारिश से मंडी बेहाल, दो की मौत, दिल्ली में जमकर बरसा सावन
Aaj Ka Mausam: मंगलवार सुबह दिल्ली मेंं जमकर बादल बरसे हैं, जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी, ठीक उस तरह से आज यहां पर बरसात हुई है, हालांकि इस बारिश के कारण ऑफिस जाने वालों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी है।
आपको बता दें कि सोमवार देर रात यहां के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम विङाग के मुताबिक आज यहां पर दिनभर बादल छाए रहेंगे और बारिश होती रहेगी। इस वक्त तेज हवाओं की वजह से एय़रइंडिया की उड़ानों पर असर दिख रहा है, इस बारे में एयरलाइस की ओर से ट्वीट भी किया गया है। अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35-27 और न्यूनताम तापमान 24-26 डिग्री रहने का अनुमान है।

तो वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो इसमें पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 121 दर्ज किया गया है। बारिश के कारण यहां की आबोहवा पहले से थोड़ी बेहतर हुई है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -81 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -96 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -82 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 121 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा , हिमाचल, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में पिछले हप्ते से काफी बरसात हुई है, जिसने जनजवीन को प्रभावित किया है।
मंडी में रेड अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
शिमला, चंब और कुल्लू में येलो अलर्ट जारी है तो भारी बारिश की मार सह रहे मंडी में आज भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। मंडी शहर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने लोगों का जीवन काफी प्रभावित किया है, यहां पर जान-माल का भी नुकसान हुआ है। नगर आयुक्त मंडी रोहित राठौर ने कहा कि 'आज सुबह 4 बजे के आसपास हुई भारी बारिश के कारण काफी नुकसान की खबरें हैं, दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश (Aaj Ka Mausam)
ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर,एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर येलो अलर्ट और बेंगलुरु में रेन अलर्ट जारी है।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला (Aaj Ka Mausam)
मुंबई, कोंकण, नासिक, औरंगाबाद, अमरावती, पुणे और नागपुर में येलो अलर्ट जारी है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर , लखनऊ, अयोध्या, फैजाबाद में भारी बारिश की आशंका है, येलो अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications