Uttarakhand weather today: आफत बनकर बरस रही मानसून की बारिश, फिर बारिश का अलर्ट, कहां और कब तक
Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में मानसून की बारिश एक बार फिर आफत बनकर बरस रही है। प्रदेश भर के कई इलाकों में बारिश से लैंडस्लाइड और नुकसान की खबरें हैं। इसके साथ ही पहाड़ी जिलों में नदी नाले उफान पर हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने आज भी (शुक्रवार) तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

30 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने के आसार जताए गए हैं। उधर देहरादून में आज सुबह से तेज धूप खिली हुई है, जिससे एक बार फिर उमस परेशान कर रही है।
पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी-मिलम बॉर्डर मार्ग मलबा आने से फिर बंद हो गया। मुनस्यारी-मिलम बॉर्डर मार्ग पहले भी कई दिनों तक बंद रहा। जो खुलने के बाद फिर बंद हो गया। चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों में बारिश से नुकसान की खबरें हैं।
उत्तराखंड में मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है। प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। प्रदेश के कई स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे लगातार बाधित हो रहे हैं। चार धाम यात्रा पर भी मौसम का असर पड़ रहा है।
भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और लोग जान जोखिम में डालकर नदी-नाले पार करते दिखाई दे रहे हैं. भारी बारिश से मैदानी क्षेत्रों में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है.
उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के नुराणु में बादल फटने की सूचना मिली है जिससे कुछ आवासीय मकानों को नुकसान पहुंचा है। गांव के दर्जनों सेब बगीचों में भूस्खलन होने से सेब की फसल को भी भारी क्षति हुई है। भूस्खलन के चलते 40 से अधिक सेब के पेड़ जड़ से उखड़ गए। जिससे किसानों को नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications