Aaj Ka Mausam: गुजरात में मूसलाधार बारिश, मुंबई भीगी, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम?
Aaj Ka Mausam: दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, मानसून यहां पर किसी भी समय पहुंच सकता है, जिससे झमाझम बारिश होने के आसार हैं और इसलिए यहां पर 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। आज राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता तो वहीं दूसरी ओर 55 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 88 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -88 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -85 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -86 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -79 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 106 एक्यूआई
गुजरात में कई जगह जलभराव (Aaj Ka Mausam)
गुजरात में मानसूनी बारिश हो रही है, आज भी यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कई स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए है।
पंजाब में पहुंचा मानसून
अमृतसर, बठिंडा,फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का और गुरदासपुर में भारी बारिश की उम्मीद है तो वहीं जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और मानसा में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी है
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज (Aaj Ka Mausam)
वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, चंदौली, अयोध्या, गोंडा और बलरामपुर में मध्यम बारिश का अनुमान है, जिसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी है।
बिहार में होगी मानसूनी बारिश
पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर, औरंगाबाद, रोहतास, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
राजस्थान में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़ मं भारी बारिश की उम्मीद है जिसके लिए 'रेड अलर्ट' जारी है।
नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका है , जिसक लिए रेड अलर्ट जारी है। कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी रहेगा, शाम तक कर्नाटक में पानी बरस सकता है तो वहीं महाराष्ट्र के कुछ जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी है तो वहीं सुबह से मुंबई में बरसात हो रही है। दूसरी ओर हिमाचल-कश्मीर में भी मौसम सुहाना बना रहेगा, यहां हल्की बारिश का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications