Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बरसात? जानें IMD का बड़ा अपडेट
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने काफी तांडव मचाया है, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से भयंकर तबाही हुई है तो वहीं कई जगहों पर आज भी भारी बरसात के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अब अपने विदाई मोड में आ चुका है लेकिन वापस जाते-जाते ये कई हिस्सों में काफी बरसात कराकर जाएगा।
तो वहीं उसका कहना है कि बंगाल की खाड़ी में 25 सितंबर के आसपास एक साइक्लोनिक प्रेशर बनता दिख रहा है जो कि 25 सितंबर के आस-पास सक्रिय हो सकता है। इसकी वजह से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 25 सितंबर के आस-पास भयंकर बरसात देखने को मिल सकती है।

अगर रविवार के दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यहां पर आसमान साफ रहने की संभावना है और बारिश के आसार नहीं हैं जिसकी वजह से उमस चरम पर रहेगा। 21 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 111 दर्ज किया गया है, जो कि पहले की तुलना में थोड़ा बेहतर है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -78 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -98 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -84 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 111 एक्यूआई
UP के कई जिलों में होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)
सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोरखपुर ,आगरा, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या बलिया, बलरामपुर, बांदा, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में ऑरेंज अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी,भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, रोहतास, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, पूर्णिया, सीतामढ़ी, शिवहर, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, जमुई में भारी बरसात होने के आसार हैं, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में भी हल्की बरसात होने के आसार हैं, जिसके लिए लोगों को अलर्ट किया गया है।
कर्नाटक येलो अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
कर्नाटक में येलो अलर्ट जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। बेंगलुरु में आज भी बरसात होने के आसार दिख रहे हैं। लगातार बारिश होने के वजह से यहा के तापमान में गिरावट आई है।












Click it and Unblock the Notifications