Aaj Ka Mausam: अब सताएगी सर्दी, दिल्ली वाले रहें सावधान, जानें बाकी राज्यों का हाल

Aaj Ka Mausam: सोमवार को दिल्ली लाल किला के पास हुए धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है और काफी लोग घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है तो वहीं सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं, इस दिल दहला देने वाली घटना से दिल्ली समेत पूरे देश में सनसनी फैल गई हैं, इस दर्द और खौफ वाले माहौल के बीच आज दिल्ली का मौसम सर्द ही रहने वाला है।

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी यहां दिन साफ रहेगा और दिन में चटक धूप निकलेगी। बारिश ना होने की वजह से मौसम शुष्क रहेगा लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड और धुंध का सामना करना पड़ेगा।

Aaj Ka Mausam

इस दौरान अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रात के समय तापमान में गिरावट रहेगी, आज सुबह भी धुंध के साथ हुई है और AQI भी बहुत ज्यादा खराब है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -427 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -417 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -451 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -433 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 428 AQI

'ला नीना' प्रभाव के कारण बढ़ेगी सर्दी (Aaj Ka Mausam)

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल दिल्ली में 'ला नीना' प्रभाव के कारण इस बार सर्दी अधिक और लंबे समय तक रह सकती हो तो वहीं आने वाले दिनों में अब राजस्थान, एमपी, पंजाब, हरियाणा , यूपी में सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा और लोगों को कोहरे और शीतलहर का भी सामना करना पड़ेगा।

पहाड़ों पर भी बारिश होने की आशंका (Aaj Ka Mausam)

तो वहीं पहाड़ों पर भी बारिश होने की आशंका बनी हुई है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में अब ठंड भी बढ़ेगी। जबकि आज भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+