Bihar Weather News: बिहार में इस दिन से शुरू होगी हार्ड कंपाने वाली सर्दी, तापमान में भारी गिरावट का अनुमान
Bihar Weather News: बिहार में मौसम बदलने का असर अब साफ-साफ दिखने लगा है। कुछ दिन पहले तक सुबह और शाम में ही हल्की ठंड महसूस हो रही थी, लेकिन अब दिन में भी चलने वाली हवाओं से सर्दी का अहसास बढ़ गया है। तापमान धीरे-धीरे नीचे जा रहा है और लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।
तापमान में गिरावट दर्ज, IMD की रिपोर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बिहार का दिन का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई गई है। सुबह में नमी 87% और शाम में 78% दर्ज की गई, जिससे हल्की ठंडक और बढ़ गई है।

पहाड़ों की बर्फबारी का असर बिहार तक पहुंचा
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है और वहीं से आने वाली ठंडी हवाओं का असर बिहार में महसूस होने लगा है। 15 नवंबर के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। अनुमान है कि महीने के अंत तक न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
कोहरे की दस्तक और सावधानी की जरूरत
आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने खासकर सुबह-सुबह गाड़ी चलाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दृश्यता कम होने की स्थिति में धीमी गति से वाहन चलाने और हेडलाइट का प्रयोग करने की अपील की गई है।
बारिश से राहत, सुहावना रहेगा मौसम
अच्छी बात यह है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और दिन में हल्की धूप के साथ ठंडी हवाएं मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी।
15 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, तैयार रहें बिहार
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 15 नवंबर के बाद से बिहार में ठंड का असर तेज़ी से बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव की तैयारी अभी से करनी चाहिए। आने वाले हफ्तों में बिहार में सर्दी का असली दौर शुरू होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications