Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज रहेगा मौसम खराब, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?
Aaj Ka Mausam: देश भर में मानसून अपने पूरे शबाब पर है तो वहीं लगातार हो रही बरसात के कारण कई राज्यों में हालत काफी खराब हो गई है, उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर इस वक्त कुदरत की मार सह रहे हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि रविवार को दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहगा, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में मौसम आज गीला ही रहने वाला है, रूकरूककर बरसात होती रहेगी, इसलिए घर से बाहर जाते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर देख लें।

तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनताम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह 6 बजे AQI 104 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -72 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -87 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -91 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -84 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 104 एक्यूआई
बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, और शिमला में आज भी बरसात होने के आसार हैं, इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मणिपुर, मेघालय में भी जमकर बरसेंगे मेघ (Aaj Ka Mausam)
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी बारिश होगी।
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश
कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में आज हल्की बरसात होगी जिसके लिए अलर्ट जारी है।
इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल
आज बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब-हरियाणा में में भारी बारिश के आसार हैं।
महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार (Aaj Ka Mausam)
मुंबई में आज सुबह तेज बरसात हुई है, जिसके लिए पहले से ही अलर्ट जारी किया गया था, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी है।












Click it and Unblock the Notifications