Aaj Ka Mausam: एमपी-यूपी में भारी बारिश की आशंका, क्या दिल्ली में आज होगी बरसात?
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में भारी बारिश की वजह से गुरुवार को दशहरे की चमक फीकी पड़ गई, भारी बरसात के कारण जगह-जगह पर जाम लग गए और पुतले गीले हो गए तो वहीं आज भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बरसात होने के आसार हैं, दिन भर यहां पर बादल छाए रहेंगे और लोगों को उमस झेलनी पड़ेगी।
भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में 6 अक्टूबर से आंधी-तूफान का दौर जारी होगा और इस वजह से लोगों को थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। 3 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 106 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -91 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -85 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 106 एक्यूआई
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज गुजरात ,महाराष्ट्र , यूपी, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भी हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सचेत रहने के लिए बोला गया है।
मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह में शुक्रवार-शनिवार दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की आशंका
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में आज तेज बरसात हो सकती है, इसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

गुजरात में जमकर होगी झमाझम बरसात (Aaj Ka Mausam)
अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, छोटा उदयपुर में आज के लिए येलो अलर्ट जारी है।
राजस्थान में भारी बारिश
अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर और बीकानेर में हल्की से तेज बरसात होने के आसार हैं।
UP के कई जिलों में होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)
प्रतापगढ़, फैजाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद,. बनारस, रायबरेली, सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर में भारी बारिश होने के आसार दिख रहे हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications