प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में होगी झमाझम बारिश, पूरे प्रदेश में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिज़ाज
UP Weather Update Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है। जहां मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। बिजली गिरने से 15 से अधिक लोगों की मौत भी हुई है। वहीं बुधवार यानी आज की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज भी बारिश होगी। कुछ जिलों में आकाश में बादल छाए रहेंगे लेकिन वहां बारिश नहीं होगी। दूसरी तरफ कुछ जिले ऐसे भी रहेंगे जहां मौसम बिल्कुल साफ होगा यानी अच्छी धूप देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज किन जगहों पर भारी बारिश होगी तो कहां मौसम रहेगा साफ ?
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, आगरा, नोएडा, देवरिया, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, महराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर , बाराबंकी, मथुरा, बरेली, बहराइच, मऊ सहित कुछ अन्य जिलों में आज बारिश होगी।

दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान 26.0 व 32.0 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 25.0 व 34.0 डिग्री सेल्सियस, नोएडा का 26.0 व 34.0 डिग्री सेल्सियस, गाजियाबाद का 25.0 34.0 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 25.0 व 35.0 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 24.0 35.0 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 24.0 व 34.0 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 24.0 व 34.0 डिग्री सेल्सियस , अयोध्या का 26.2 32.0 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 26.0 34.0 डिग्री सेल्सियस, देवरिया का 26.6 व 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ श्री प्रकाश सिंह के मुताबिक आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। इसकी वजह बंगाल की खड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनना है। जिससे
मानसून का एक बार फिर सक्रिय हुआ है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर , शामिल, मुजफ्फरनगर, रामपुर में बारिश के आसार कम हैं। वहीं पूर्वांचल के कुछ जिले भी बारिश से अछूते रह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications