Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश से गिरा तापमान, कई राज्यों में बरसेंगे मेघ, IMD ने दी ये चेतावनी
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम का उलटफेर जारी है, दिल्ली में मंगलवार को काफी बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में काफी कमी आई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जिसके लिए दिल्लीवासियों को रेडी रहने की जरूरत है और वो घर से निकलने से पहले एक बार जरूर मौसम अपडेट चेक करें।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 अक्टूबर से यहां मौसम ड्राई होना शुरू होगा, आज की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में बुधवार सुबह 6 बजे AQI 101 दर्ज किया गया है, जो कि पहले की तुलना में काफी बेहतर है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -74 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -91 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -84 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 111 एक्यूआई
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और रायलसीमा में भारी बारिश का अनुमान है तो वहीं यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में जमकर वर्षा होगी, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, मैहर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से मौसम में तब्दीली देखी जाएगी।
यहां भी जमकर बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। पूर्वी कामेंग, पूर्वी सियांग, कामले, क्रा दादी, कुरुंग कुमे में ऑरेंज अलर्ट आज के लिए जारी किया गया है।
उत्तराखंड में बरसेंगे मेघ, बर्फबारी से तापमान में आई कमी
उत्तराखंड में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिसके कारण तापमान में काफी कमी आई है। बुधवार को भी मसूरी, पौड़ी , नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
UP के कई जिलों में होगी बारिश
सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या और लखनऊ में येलो अलर्ट जारी है।
बिहार में ऑरेंज अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी,भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, रोहतास में हल्की से तेज बरसात होने के आसार हैं।

कर्नाटक में रेन अलर्ट
कर्नाटक में रेन अलर्ट जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। बेंगलुरु में शाम तक हल्की बारिश होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications