UP Weather News: उत्तर प्रदेश के इन हिस्सों में आज भी होगी बारिश, यहां पड़ेगी गर्मी, मौसम का बदला मिज़ाज
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिज़ाज थोड़ा बदला रहेगा। कहीं बारिश होगी तो कहीं धूप खिलेगी। ऐसे में बारिश और गर्मी दोनों लोगों को प्रभावित करेगी। पिछले कुछ दिनों से यूपी में बारिश का क्रम बना हुआ है। भारी बारिश और तेज हवाओं ने आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी एक दो दिनों में बारिश की संभावना बहुत कम जाएगी। आइए जानते हैं मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़ ?
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बस्ती, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव में आज बारिश की संभावना है। लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बलिया, आगरा, बरेली में आकाश साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि मानसून धीरे धीरे कमजोर हो रहा है। जिससे बारिश में कमी आएगी। 8 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। उसके बाद तेज धूप लोगों को परेशान करेगा।

लखनऊ में धूप रहेगी। दोपहर बाद आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 24.0 और 31.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं नोएडा का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23 और 31 डिग्री सेल्सियस, गाजियाबाद का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23 और 31 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 24 और 33 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 25 और 34 डिग्री सेल्सियस, आगरा का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 और 31 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 32 डिग्री रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अक्टूबर के बाद लोगों गर्मी सताएगी। मानसून कमजोर पड़ेगा। पिछले दिनों हुई बारिश से यूपी में भारी तबाही हुई। सड़कें रेल लाइन सभी बाधित रहे। धान की फसलों में ज्यादा पानी लगने से किसान भी परेशान रहे।












Click it and Unblock the Notifications