Aaj Ka Mausam: दिल्ली में भारी बारिश, कई राज्यों में रेड अलर्ट, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में सोमवार रात से तगड़ी बारिश हो रही है, लगातार हो रही बरसात की वजह से देश की राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है, बारिश का सिलसिला आज सुबह भी जारी है, जिससे ऑफिस और स्कूल जाने वालों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे दिन बरसात का दौर जारी रहेगा, जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा हो सकती है।

जलजमाव की वजह से लोगों को आज सड़कों पर तगड़ा जाम भी झेलने को मिल सकता है इसलिए घर से बार निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट और ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर जांच लें।

Aaj Ka Mausam

तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनताम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। यहां की आबोहवा में सुधार हुआ है दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 113 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -72 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -83 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -81 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 113 एक्यूआई

दिल्ली के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका है। रविवार को भी कई राज्यों में मौसम काफी खराब रहा है, भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि आज भी देश के कई राज्यों में भारी बरसात की आशंका है, कई प्रदेशों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान (Aaj Ka Mausam)

उत्तराखंड और हिमाचल में रेडअलर्ट जारी है। उत्तराखंड में देहरादून समेत राज्य के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जिसके कारण देहरादून समते कई शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं तो वहीं हिमाचल के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, और शिमला में रेडअलर्ट आज भी जारी है।

मणिपुर, मेघालय में भी जमकर बरसेंगे मेघ (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में ऑरेंज अलर्ट जारी है, यहां पर भारी बरसात हो सकती है।

कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश

ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

आज बिहार, महाराष्ट्र, बंगा, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब-हरियाणा में भी भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+