UP Weather News: Gorakhpur में लगातार हो रही बारिश, इस तारीख से मिल सकती है राहत
UP Weather Updates Latest News Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: सीएम सिटी गोरखपुर में बारिश का क्रम पिछले तीन-चार दिनों से बना हुआ है। लगातार बारिश की वजह से आमजन जीवन प्रभावित है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने लोगों से बातचीत की और स्थानीय स्तर पर कई मुद्दों पर चर्चा की।
मानस बिहार कॉलोनी के रहने वाले सुजीत कुमार कहते हैं कि बारिश से मौसम तो अच्छा हुआ है , गर्मी से थोड़ी राहत मिली है लेकिन ऑफिस आने जाने में दिक्कत हो रही है।
नागेश्वरपुरम कॉलोनी के रहने वाले अमित बताते हैं कि कॉलोनी की सड़क पर पानी लग गया है। रास्ता खराब होने की वजह से बहुत दिक्कत हो रही है।

इंद्रप्रस्थपुरम के रहने वाले सिद्धार्थ कहते हैं कि बारिश होने की वजह से बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने में बहुत दिक्कत हो रही है।
शताब्दीपुरम के रहने वाले सुनील बताते हैं कि इस बारिश में पूरी कॉलोनी में पानी लग गया है। सड़कों पर जगह जगह गढ्ढे है। आने जाने में बहुत असुविधा हो रही है।
फल विक्रेता राजू कहते हैं कि बारिश की वजह से सड़क किनारे फल की दुकान भी नहीं लग पा रही है। इस मौसम में दुकानदारी कम हो गई है।
UP Weather News: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन मिलेगी राहत
ऑटो चालक सुरेश कहते हैं कि बारिश की वजह से लोग कम मिल रहे हैं। इधर कुछ दिनों से कमाई कम है।
डीडीयू विश्विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी 16 अगस्त तक बारिश का क्रम बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications