Aaj Ka Mausam: बेंगलुरु में भारी बारिश, मुंबई रहेगी गीली, दिल्ली में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश तो हो रही है लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि देश की राजधानी में आज भी मौसम गीला ही रहेगा और पूरे दिन बारिश होगी, उसने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है।
आज यहां पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है। अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 117 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -76 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -85 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -91 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -93 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 114 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला
महाराष्ट्र के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई, कोंकण, नासिक, औरंगाबाद, अमरावती, पुणे और नागपुर में भारी बारिश की आशंका है।
उत्तर प्रदेश में के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं लखनऊ, अयोध्या, फैजाबाद में भारी बरसात हो सकती है।
हिमाचल में होगी भारी बारिश
चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट जरूर देंखे।
गुजरात में येलो अलर्ट जारी
अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाड, छोटा उदयपुर, गांधीनगर और जूनागढ़ में येलो अलर्ट जारी है।
पंजाब में भी बरसेंगे बादल
बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना में भी भारी बरसात के आसार हैं।
राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट
सीकर, सिरोही, श्री गंगानगर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, सीकर , जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी।
केरल-कर्नाटक में अलर्ट जारी
कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड , बेंगलुरु, मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में ऑेरेंज अलर्ट जारी है। तो सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बारिश के कारण प्रमुख सड़कों पर यातायात जाम हो गया, जिससे कई यात्री परेशान हुए। हेब्बल, बागलुरु, बेलंदूर, आर.टी. नगर और आर.आर. नगर जैसे इलाकों में भारी बारिश हुई। कई निचले इलाकों में जलभराव के कारण यातायात स्लो हो गया है। यहां 25 जुलाई तक जमकर बारिश होने के आसार हैं।
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी
आरा, पटना, दरभंगा, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications