Aaj Ka Mausam: इन राज्यों के लिए बारिश और शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें IMD के लेटेस्ट अपडेट

Weather Today Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आईएमडीन ने कहा है कि, भारत के मध्य भागों में 10 से 14 फरवरी तक हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम में होने वाले इस बदलाव की वजह मध्य प्रदेश, विदर्भ के साथ इस क्षेत्र पर एक ट्रफ/चक्रवाती परिसंचरण के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। 10 से 14 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश होगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में 14 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान है।

Weather Today Update

इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल सहित दक्षिणी राज्यों में भी आज (10 फरवरी) और 11 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने अगले तीन दिनों के लिए पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान बदलाव होने का अनुमान लगाया है, जिसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

इसी तरह, उत्तर भारत में अगले पांच दिनों में लगातार न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति की संभावना है।

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ रहने और सुबह धुंध छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली में तापमान 8 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसमी औसत से थोड़ा कम है।

मौसम की स्थिति के बावजूद, दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के आधार पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 161 के आसपास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+