Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में शीतलहर की आशंका, कहीं धुंध ने बढ़ाई दिक्कत, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में अब ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, बीते 24 घंटों के अंदर देश के कई राज्यों में तापमान गिरा है, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी कई जगहों पर शीतलहर चलने के आसार हैं इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
जहां उत्तर भारत का ये हाल है वहीं दूसरी ओर दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। अगर दिल्ली की बात करें तो आज भी मौसम ड्राई रहने वाला है, जबकि इसकी सुबह हल्की ठंडक के साथ हुई है।

हवा में नमी थोड़ी अधिक बनी हुई है, जिससे सुबह के समय हल्का कोहरा भी दर्ज किया गया, जिससे तड़के गाड़ी चलाने वालों को कुछ दिक्कत भी हुई, हालांकि ये दिन चढ़ने के बाद गायब भी हो गया।
प्रदूषण स्तर में हल्की बढ़ोतरी की संभावना (Aaj Ka Mausam)
यहां हवा की गति सुबह के समय धीमी है, जिसके कारण प्रदूषण स्तर में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है, वैसे दिन में धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को भी दिल्ली AQI भी बहुत ज्यादा खराब है, जो कि अच्छा संकेत नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -447 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -479 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -449 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -471 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 489 AQI
दिल्ली से आगे बढ़ते हुए हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

सुबह के समय हल्का कोहरा (Aaj Ka Mausam)
हरियाणा-दिन में धूप तेज़, लेकिन हवा ठंडी, कुछ जिलों में हल्का कोहरा सुबह के समय देखा गया।
राजस्थान- पूर्वी राजस्थान में सुबह की ठंड ज्याादा है लेकिन दिन में धूप निकलेगी।
मध्य प्रदेश- साफ़ आसमान, बारिश की संभावना नहीं, शीतलहर का अलर्ट जारी ।
हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी (Aaj Ka Mausam)
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में आज बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
दक्षिण भारत का मौसम (Aaj Ka Mausam)
- तमिलनाडु- चेनई में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना, तटीय इलाके में समुद्री हवाएं तेज, भारी बारिश का अलर्ट कुछ जिलों में जारी।
- कर्नाटक- बेंगलुरु में मौसम सुहावना, हल्की बूंदाबांदी संभव है।
- आंध्र प्रदेश- तटीय इलाकों में बारिश की आशंका, अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications