Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Mausam: सावधान- कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठंड, जानें दिल्ली का हाल?

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में अब सर्दी बढ़ने लगी है, हालांकि अभी दिन में राहत है लेकिन सुबह-शाम लोगों को बाहर निकलने पर जैकेट और स्वेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि 'आज से लेकर अगले तीन दिन तक कई राज्यो में शीतलहर चलने की आशंका है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट होगी इसलिए सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है।'

आईएमडी ने यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले तीन दिनों के लिए 'कोल्डवेव' का अलर्ट जारी किया है।तो वहीं वहीं दूसरी तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग का कहना है कि आज लेकर अगले तीन दिन तक यहां पर मौसम यूं ही खराब रहेगा और तापमान में गिरावट होगी। अगर दिल्ली की बात करें तो यहां आज भी मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि दिन में धूप निकलेगी।

आज भी दिल्ली AQI भी बहुत ज्यादा खराब (Aaj Ka Mausam)

इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09-11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा में हल्की ठंडक बनी हुई है, जो शाम तक और बढ़ेगी। आज भी दिल्ली का AQI बहुत ज्यादा खराब है, जो कि अच्छा संकेत नहीं है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -424 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -436 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -489 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -468 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 487 AQI

कई राज्यों में बर्फबारी होने की आशंका है (Aaj Ka Mausam)

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आज बर्फबारी हो सकती है ,जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा में Yellow alert है।

Aaj Ka Mausam

लोगों को दिन में चटक धूप देखने को मिलेगी (Aaj Ka Mausam)

तो वहीं महाराष्ट्र के अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड , अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा में आज मौसम ड्राई रहेगा और लोगों को दिन में चटक धूप देखने को मिलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+