Uttarakhand Weather पहाड़ से मैदान तक सुखी ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में सूखी ठंड से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। पोस्ट मानसून की बारिश न होने की वजह से दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है।

जानकारों का कहना है कि बारिश के बाद ही सूखी ठंड से राहत मिल सकती है। सूखी ठंड से लोगों को जुकाम, बुखार, खांसी, गले में दर्द और अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी इलाकों में कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है।

Uttarakhand dehradun Weather news Dry cold mountains plains increased difficulties how long mousam

प्रदेश में बारिश न होने की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले कुछ समय तक प्रदेश भर में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। पोस्ट मानसून की बारिश न होने की वजह से दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है।

अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते दिन के समय ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठंड हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद ही सूखी ठंड से राहत मिल सकती है।

बृहस्पतिवार के मौसम की बात करें तो दिन में देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

चार धाम यात्रा की बात करें तो बद्रीनाथ के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। धामों में भी नवंबर में एक से दो बार ही हिमपात हुआ है। हालांकि पहाडो में जबरदस्त ठंड का प्रकोप है। शीतकालीन यात्रा का संचालन विधिवत तरीके से चल रहा है। देहरादून में सुबह शाम जबरदस्त ठंड पड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+