Aaj Ka Mausam: पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका, कई राज्यों में गिरा पारा, बढ़ी ठंड, जानें दिल्ली का हाल
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में ठंड अपने चरम पर है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है,जिसने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। कई राज्यों में आज तड़के गहरा घना कोहरा भी देखा गया, जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा । भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले 24 से 48 घंटे में देश के कई राज्यों में तापमान गिरेगा और गलन बढ़ेगी।
11 दिसंबर की सुबह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी कई स्थानों पर 50 मीटर से भी कम दर्ज हुई, जिसके कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

अगर राजधानी की बात करें तो दिल्ली में आज पूरे दिन यहां पर मौसम शुष्क और आसमान साफ़ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा लेकिन यहां के AQI में कोई सुधार नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -390 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -329 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -382 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -363 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 391 AQI

मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज सहित यूपी के कई शहरों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण ठंड का असर और बढ़ा है तो वहीं जयपुर, अलवर, सीकर में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहा। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी देखने को मिली, जिससे यहां के ऊपरी इलाकों में पारा शून्य के नीचे जा पहुंचा है। मनाली, लाहौल-स्पीति, औली में ताज़ी बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है।
लखनऊ में शुष्क रहेगा मौसम (Aaj Ka Mausam)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह मौसम बेहद ठंडा रहा। शहर के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। नैसे दिन में धूप निकलेगी और मौसम शुष्क रहेगा।
पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के संकेत (Aaj Ka Mausam)
असम, मेघालय और नागालैंड में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम में हल्की ठंडक बनी रहेगी।

दक्षिण भारत में मौसम सामान्य (Aaj Ka Mausam)
तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में मौसम शुष्क और सामान्य बना हुआ है।चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार कम हैं। तापमान 20°C से 30°C के बीच रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications