Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, केरलम में Red Alert, दिल्ली में होगी बारिश?
Aaj Ka Mausam: गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को पिछले दो -तीन दिनों से राहत मिली है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है जिससे तापमान में कमी आई है, ताजा अपडेट की बात करें तो मौसम विभाग ने सोमवार को 12 राज्यों में रेन अलर्ट का ऐलान किया है।
कई इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जिन राज्यों में अलर्ट जारी हुआ है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और तमिलनाडु आंध्रा और गोवा शामिल हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली और एनसीआर के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। हालांकि 8 जून से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।
बिहार में भारी बारिश की आशंका
पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा सहित कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं, इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 जून को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
दक्षिण भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय
दक्षिण भारत में मानसून का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। केरल के पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कर्नाटक और तमिलनाडु में भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।














Click it and Unblock the Notifications