'जहाज डूब रहा है...' होर्मुज में 24 भारतीयों वाले जहाज पर हमला, दिल जीत लेगा रेस्क्यू ऑपरेशन का Video

Hormuz Ship Attack: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ओमान के पास एक तेल टैंकर पर हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, 'एमटी मैरिवेक्स' (MT Marivex) नाम का यह टैंकर ओमान के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। जहाज पर कुल 24 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। घटना के बाद टैंकर की ओर से मदद के लिए एक आपातकालीन संदेश (Emergency Message) भेजा गया, जिससे समुद्री सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई।

24 भारतीय कर्मचारी थे जहाज पर, सरकार ने की पुष्टि

घटना के बाद भारत सरकार ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि जहाज पर मौजूद सभी 24 भारतीय कर्मचारी सुरक्षित हैं। इस जानकारी की पुष्टि भारत के बंदरगाह और जहाजरानी मंत्रालय ने भी की है। अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

दोपहर 1:30 बजे मिली थी इमरजेंसी की सूचना

बंदरगाह और शिपिंग मंत्री के डायरेक्टर ओपेश कुमार शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों को दोपहर करीब 1:30 बजे इस संकट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद भारत सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

भारतीय नौसेना के साथ मिलकर चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

सरकार ने बताया कि भारतीय नौसेना के साथ समन्वय बनाकर बचाव और सहायता कार्य किया गया जिसमें सभी भारतीयों को बचा लिया गया है। समुद्री क्षेत्र में मौजूद संबंधित एजेंसियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Benjamin Netanyahu Net Worth: 18 साल से इजरायल PM नेतन्याहू ने कितना छापा पैसा? कितनों से रहे अफेयर?
Benjamin Netanyahu Net Worth: 18 साल से इजरायल PM नेतन्याहू ने कितना छापा पैसा? कितनों से रहे अफेयर?

विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय भी हुए एक्टिव

इस घटना के बाद केवल जहाजरानी मंत्रालय ही नहीं, बल्कि विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय भी पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं। भारत सरकार के विभिन्न विभाग मिलकर हालात पर नजर रख रहे हैं। ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास भी स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है।

क्रू मेंबर का दावा- जहाज पर मिसाइल से हमला हुआ

जहाज पर मौजूद एक क्रू मेंबर ने रिकॉर्ड किए गए संदेश में दावा किया कि टैंकर पर मिसाइल से हमला किया गया है। संदेश में बताया गया कि हमले के बाद जहाज में आग लग गई और हालात तेजी से बिगड़ने लगे। हालांकि इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चालक दल ने स्थिति को बेहद गंभीर बताया है।

लाइफबोट उतारने में भी आई परेशानी

क्रू मेंबर के अनुसार, जहाज पर आग लगने के बाद चालक दल ने लाइफबोट उतारने की कोशिश की, लेकिन इसमें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग और धुएं की वजह से रेस्क्यू प्रक्रिया आसान नहीं रही। चालक दल लगातार सुरक्षित तरीके से जहाज छोड़ने की कोशिश करता रहा।

जहाज का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

रिकॉर्ड किए गए संदेश में बताया गया कि जहाज का पिछला हिस्सा (Rear Section) गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। चालक दल के मुताबिक, आग ने जहाज के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे जहाज की स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। क्रू मेंबरों ने इसे बेहद खतरनाक हालात बताया।

Chagos Island: 60 द्वीपों का खजाना! क्यों चागोस पर फिदा हुए डोनाल्ड ट्रंप? भारत के लिए कितना बढ़ेगा खतरा?
Chagos Island: 60 द्वीपों का खजाना! क्यों चागोस पर फिदा हुए डोनाल्ड ट्रंप? भारत के लिए कितना बढ़ेगा खतरा?

अधिकारियों से लोकेशन ट्रैक करने की लगाई थी गुहार

चालक दल ने अपने संदेश में अधिकारियों से एआईएस (AIS - Automatic Identification System) डेटा का उपयोग करके जहाज की सटीक लोकेशन पता लगाने की अपील की थी। उनका कहना था कि तेजी से मदद पहुंचाने के लिए जहाज की सही स्थिति का पता लगाना बेहद जरूरी है। इसी आधार पर रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। दूतावास ने सोशल मीडिया के जरिए चालक दल से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की और सहायता के लिए उनका संपर्क नंबर मांगा। दूतावास ने भरोसा दिलाया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस घटना पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+